10 राज्‍यों में सिमटे हैं 83 प्रतिशत नए कोरोना मरीज, मौत के मामले में कर्नाटक दूसरे नंबर पर

10 राज्‍यों में सिमटे हैं 83 प्रतिशत नए कोरोना मरीज, मौत के मामले में कर्नाटक दूसरे नंबर पर

सुमन कुमार

देश के कुल नए कोरोना मरीजों का 83 प्रतिशत हिस्‍सा अब भी देश के सिर्फ 10 राज्‍यों में सिमटा हुआ है और इसमें भी महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु सबसे अधिक प्रभावित राज्‍यों में से हैं। बुरी खबर असम, बंगाल, बिहार और यूपी से आ रही है जहां नए मरीजों के सामने आने की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। दूसरी ओर दिल्‍ली, जहां दस दिन पहले तक हालत बेहद खराब थी वहां मरीजों की संख्‍या में लगातार कमी आ रही है।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार की देर रात तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या साढ़े तीन लाख को पार कर गई है। अभी देश में कुल 373379 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। दूसरी ओर ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा साढ़े छह लाख को पार कर गया है। देश में 677422 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। देश में कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 63 प्रतिशत से थोड़ा नीचे (62.86) आ गया है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 34 प्रतिशत के ऊपर (34.65) बनी हुई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 26816 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में 2.49 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। इनमें से करीब 70 प्रतिशत ऐसे हैं जिनकी मौत कोरोना के साथ-साथ किसी और बीमारी, जैसे की डायबिटीज, किडनी, लिवर आदि की वजह से हुई है। जहां तक देश में कुल कोरोना संक्रमित हुए लोगों का सवाल है तो देश में एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर 1077618 कुल संक्रमित अब तक सामने आए हैं।

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38902 नए मामले सामने आए हैं और 543 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 23672 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। गुरुवार की रात तक ये संख्‍या 34956 थी जबकि शुक्रवार की रात तक देश में 34884 नए मरीज आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में कोरोना के टेस्‍ट की संख्‍या में भारी उछाल आया है। देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 58 हजार 127 टेस्‍ट हुए हैं। शुक्रवार की देर रात तक देश में कुल एक करोड़ 34 लाख 33 हजार 742 कोरोना टेस्‍ट हुए थे और शनिवार की देर रात तक ये आंकड़ा एक करोड़ 37 लाख 91 हजार 869 पर पहुंच गया है।

दुनिया के मुकाबले क्‍यों बेहतर स्थिति में है भारत?

रविवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के एक करोड़ 45 लाख 23 हजार 789 मरीज हो गए हैं। पूरी दुनिया में 86 लाख 65 हजार 591 मरीज ठीक हो चुके हैं और 6 लाख 6 हजार 653 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके हैं। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या देखें तो ये करीब 59.66 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से बहुत बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 4.18 प्रतिशत है और भारत में ये औसत ढाई प्रतिशत के करीब है। यानी इस मामले में भी भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

किस राज्‍य में कितनी मौतें

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट पर रविवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 543 मौतें हुई हैं। कुल मौतों में से करीब 84 प्रतिशत सिर्फ सात राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से अकेले महाराष्‍ट्र में 144, कर्नाटक में 93, तमिलनाडु में 88, आंध्र प्रदेश में 52, बंगाल में 27, दिल्‍ली में 26 और यूपी में 24 मौतें हुई हैं। शेष 16 प्रतिशत मौतें देश के 16 राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से हरियाणा में 17, गुजरात में 16, मध्‍य प्रदेश में 9, बिहार, पंजाब, राजस्‍थान में 7-7, तेलंगाना में 6, जम्‍मू कश्‍मीर में 5, ओडिशा, पुडुचेरी में 3-3, असम, केरल, त्रिपुरा में 2-2 और चंडीगढ़, छत्‍तीसगढ़ एवं उत्‍तराखंड में 1-1 मौतें दर्ज की गई हैं।

कहां सबसे अधिक मरीज

देश में शनिवार की रात त‍क 38902 नए मरीज सामने आए हैं और इनका 83 प्रतिशत हिस्‍सा देश के सिर्फ 10 राज्‍यों में सिमटा हुआ है। सबसे अधिक महाराष्‍ट्र में 8348, तमिलनाडु में 4807, कर्नाटक में 4537, आंध्र प्रदेश में 3963, असम में 2272, बंगाल में 2198, यूपी में 1873, बिहार में 1547, दिल्‍ली में 1475 और तेलंगाना में 1284 नए मरीज सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें-

कोरोना वैक्सीन को लेकर एम्स डायरेक्टर ने दी बड़ी जानकारी

 

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

22260

21763

586

44609

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

53

145

0

198

अरुणाचल प्रदेश

373

274

3

650

असम

7700

15165

53

22918

बिहार

9392

15536

208

25136

चंडीगढ़ 

203

485

12

700

छत्तीसगढ़

1551

3658

24

5233

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

186

414

2

602

दिल्ली

16711

101274

3597

121582

गोवा

1425

2038

21

3484

गुजरात 

11233

34035

2122

47390

हरियाणा

5885

19318

344

25547

हिमाचल प्रदेश 

410

1036

11

1457

जम्मू एंड कश्मीर 

5797

7165

236

13198

झारखंड

2685

2611

46

5342

कर्नाटक

36637

21775

1240

59652

केरल

6420

5199

40

11659

लद्दाख

173

985

1

1159

मध्य प्रदेश 

6193

14864

706

21763

महाराष्ट्र 

123678

165663

11596

300937

मणिपुर

709

1182

0

1891

मेघालय

350

66

2

418

मिजोरम

117

167

0

284

नागालैंड

546

432

0

978

ओडिशा

4678

11937

86

16701

पुडुचेरी

800

1066

28

1894

पंजाब

3092

6454

246

9792

राजस्थान

6803

21144

553

28500

सिक्किम

185

90

0

275

तमिलनाडु

49455

113856

2403

165714

तेलांगना

12764

30607

409

43780

त्रिपुरा

914

1735

5

2654

उत्तराखंड

1143

3081

52

4276

उत्तर प्रदेश 

17264

28664

1108

47036

वेस्ट बंगाल

15594

23539

1076

40209

भारत में कुल मामले

373379

677423

26816

1077618

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।